जमशेदपुर, अक्टूबर 25 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। सूफी संत हजरत मस्तान शाह रहमतुल्लाह अलैह का तीन दिवसीय 27वां वार्षिक उर्स रविवार को इस्लामनगर, कपाली में संपन्न हुआ। उर्स के तीसरे और अंतिम दिन बाद नमाज-ए-इशा नातिया मुशायरे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आगाज कुरान पाक की तिलावत से हुआ। मुशायरे का संचालन कारी गुलाम रब्बानी नूरी ने किया।मुशायरे में कारी लियाकत मेहदी मधुपुरी ने 'नूर का बादल छाया है, उर्स मुजफ्फर आया है' कलाम पेश किया। शायर हम्माद अशरफी ने 'चमक तुमसे पाते हैं सब पाने वाले', नसीम रजा गयावी ने 'शाहे दीं के प्यारे मुजफ्फर हमारे' और खुर्शीद रजा (कोलकाता) ने 'हम छोड़कर इस दर को जाएं तो कहां जाएं' प्रस्तुत किया।वहीं, गुलाम सरवर अशरफी, परवेज अशरफी, जसीम रजा कादरी, अता शहबाजी हाजीपुरी, कारी तहरान रजा सैफी और इरशाद अशरफी समस्तीपुरी...