Jamshedpur News: नशे के 10 हॉटस्पॉट पर बढ़ेगी निगरानी, 133 किलो गांजा जब्त
जमशेदपुर, अक्टूबर 28 -- Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम जिले में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चिह्नित 10 हॉटस्पॉट पर निगरानी बढ़ाई जाएगी। सितंबर में एनडीपीएस अधिनियम के तहत कार्रवाई के दौरान 133 किलोग्राम गांजा और ब्राउन शुगर की 52 पुड़िया जब्त की गईं। उपायुक्त राजीव रंजन ने नशे की तस्करी और बिक्री में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। सोमवार को समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति (एनकॉर्ड) की बैठक में यह जानकारी दी गई। उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई बैठक में नशीले पदार्थों की बिक्री, तस्करी और सेवन पर रोक लगाने के उपायों की समीक्षा की गई। उन्होंने संवेदनशील इलाकों में नियमित निगरानी रखने और मामलों की जांच में तेजी लाने को कहा।
स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान स्कूल-कॉलेजों में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.