Jamshedpur News: नशे की टैबलेट बांटकर नए गुर्गे तैयार कर रहे गैंगस्टर
जमशेदपुर, अगस्त 3 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। शहर में सक्रिय आपराधिक गिरोह अपने नेटवर्क को मजबूत करने के लिए नया तरीका अपना रहे हैं। गैंगस्टर पहले युवाओं को नशे की लत लगा रहे हैं और फिर उन्हें अपने गिरोह का हिस्सा बना रहे हैं। सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव का फायदा उठाते हुए गिरोह के सदस्य इंस्टाग्राम, टेलीग्राम और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म पर हथियारों के साथ फोटो और रील पोस्ट कर कथित दबंग छवि बना रहे हैं। इसी चमक-दमक से प्रभावित होकर कई युवक उनके संपर्क में आ रहे हैं। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि गिरोह से जुड़े लोग पहले युवाओं को पार्टी और मेल-मिलाप के बहाने अपने साथ जोड़ते हैं। इस दौरान उन्हें नशे की टैबलेट और अन्य मादक पदार्थ उपलब्ध कराए जाते हैं। धीरे-धीरे नशे की लत लगने के बाद उन्हें रंगदारी, मारपीट, फायरिंग और अन्य आपराधिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.