जमशेदपुर, अक्टूबर 14 -- कांग्रेस पर मरांडी के आरोप Jamshedpur News: जमशेदपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि कांग्रेस देश की संस्कृति को नष्ट करने पर तुली हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि नवरात्रि के समय कांग्रेस ने आंदोलन करके आम लोगों को परेशानी में डाल दिया है। वे मंगलवार को सर्किट हाउस में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।उन्होंने कहा कि राजनीति अपनी जगह है, परंतु हमारे देश की एक संस्कृति भी है। उन्होंने कहा कि दरअसल कांग्रेस पार्टी देश में अराजकता उत्पन्न कर रही है। देश के संवैधानिक संस्थानों पर सवाल उठा रही है। उसके अतीत को देखें तो उसका चरित्र हमेशा से ऐसा ही रहा है। दूसरी ओर, उन्होंने भाजपा नीत नरेन्द्र मोदी सरकार की 12 साल की उपलब्धियां गिनाई और इसे ऐतिहासिक करार दिया। राज्य के पह...