Jamshedpur News: नर्सिंग होम गया था परिवार, क्वार्टर में घुसकर चोरों ने दो लाख के सामान उड़ाए
जमशेदपुर, सितम्बर 11 -- Jamshedpur News: कदमा की न्यू टीसी कॉलोनी में चोरों ने एक क्वार्टर का ताला तोड़कर करीब दो लाख के सामान की चोरी कर ली। घटना तीन सितंबर की शाम की है। परिवार के लोग इलाज के सिलसिले में बिष्टूपुर स्थित स्टील सिटी नर्सिंग होम गए थे। इस दौरान चोरों ने घर को निशाना बनाया। पुलिस ने मंगलवार रात प्राथमिकी दर्ज की। जानकारी के अनुसार, न्यू टीसी कॉलोनी रोड नंबर-2 स्थित क्वार्टर नंबर-3 निवासी मौवा सिन्हा बाबू परिवार के साथ शाम करीब पांच बजे घर से निकली थीं। रात करीब 8.15 बजे लौटने पर मुख्य ग्रिल और दरवाजे का ताला टूटा मिला। घर के अंदर प्रवेश करने पर कमरे का सामान अस्त-व्यस्त था। जांच करने पर घर से कई कीमती सामान गायब मिले। परिवार ने तत्काल घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति शाम करीब 5.10 बजे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.