Jamshedpur News: नम आंखों से चंद्रशेखर मिश्रा को अंतिम विदाई, स्वर्णरेखा घाट पर बड़े बेटे ने दी मुखाग्नि
जमशेदपुर, अक्टूबर 31 -- Jamshedpur News: जनसंघ काल से भाजपा को मजबूत करने वाले वरिष्ठ नेता एवं जमशेदपुर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा का गुरुवार को पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। भुइयांडीह स्थित स्वर्णरेखा बर्निंग घाट पर उनके बड़े पुत्र नवीन मिश्रा ने मुखाग्नि दी। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा नेता, कार्यकर्ता, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और शुभचिंतक शामिल हुए। उनके निधन से पूरे शहर में शोक का माहौल रहा। अंतिम संस्कार से पहले चंद्रशेखर मिश्रा के पार्थिव शरीर को साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय लाया गया। यहां श्रद्धांजलि देने के लिए कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सांसद विद्युतवरण महतो, प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा और आभा महतो, पूर्व विधायक मेनका सरदार, जिला प्रभार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.