Jamshedpur News: नदी में कूदे करतार सिंह के शव की खोज एनडीआरएफ से कराए प्रशासन
जमशेदपुर, अगस्त 16 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। मानगो स्वर्णरेखा नदी में कूद कर आत्महत्या करने वाले जेम्को निवासी करतार सिंह का शव तीन दिनों बाद भी नहीं मिला। इससे केंद्र गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह अध्यक्ष सरदार शैलेंद्र सिंह एवं अन्य ने जिला उपयुक्त राजीव रंजन को एनडीआरएफ से 100 की खोज करने की मांग पर ज्ञापन दिया क्योंकि स्थानीय गोताखोर की खोज में शव नहीं मिल सका है। सरदार शैलेंद्र सिंह ने बताया कि करतार सिंह का शव नहीं मिलने से परिवार वाले परेशान और असमंजस की स्थिति में है। मालूम हो कि 13 अगस्त को दोपहर 3 बजे करतार सिंह 68 वर्ष अचानक मानगो पुल के पास पहुंचे और नदी में कूद गए लेकिन दो लोगों ने बचा लिया। परंतु थोड़ी ही देर बाद करतार सिंह दोबारा मानगो पुल से नदी में कूद गए। इसके बाद से शव की तलाश परिजन कर रहे हैं।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.