Jamshedpur News: नदी किनारे मिला युवक का शव, पत्नी ने तीन लोगों पर लगाया हत्या का आरोप
जमशेदपुर, अक्टूबर 2 -- Jamshedpur News: बिरसानगर थाना क्षेत्र में मोहरदा के पास नदी किनारे पिछले दिनों विशाल सांडिल का शव बरामद किया गया था। अब मामले में मृतक की पत्नी गीता नामता ने बिरसानगर थाने में लिखित आवेदन देकर तीन लोगों पर पति की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस जांच में जुट गई है। आवेदन के अनुसार, विशाल सांडिल 27 सितंबर की शाम करीब तीन बजे घर से टहलने की बात कहकर निकला था। इसके बाद नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। 29 सितंबर की शाम परिजन बिरसानगर थाना पहुंचे। वहां उन्हें नदी किनारे मिले शव की तस्वीर दिखाई गई, जिसकी पहचान गीता ने अपने पति के रूप में की। गीता ने आवेदन में बताया कि 25 सितंबर को उनके पति का जोन नंबर-2बी निवासी चरण हांसदा उर्फ मिस्त्री से विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद के दौरान चरण हांस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.