Jamshedpur News: नदियों में मूर्तियों के अवशेषों का अंबार, सफाई की मांग
जमशेदपुर, अक्टूबर 24 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने शुक्रवार को स्वर्णरेखा और खरकई नदियों के विभिन्न घाटों का दौरा कर दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के बाद फैले अवशेषों पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि बेली बोधनवाला घाट, कदमा के सती घाट, दोमुहानी समेत कई घाटों पर मूर्तियों के अवशेष और कचरे का अंबार लगा है। इन्हें समय पर नहीं हटाया गया तो नदी में स्नान करने वाले लोगों के फंसने और डूबने का खतरा बढ़ सकता है। उन्होंने जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति, मानगो नगर निगम और जुगसलाई नगर पालिका के अधिकारियों से तत्काल नदी घाटों की सफाई कराने की मांग की। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: थाना नदी घाट पर प्रतिमाओं के अवशेष से फैल रही गंदगी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.