जमशेदपुर, नवम्बर 11 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे जोन के चक्रधरपुर मंडल में नई लाइन पर ट्रेन दौड़ाने से पूर्व 15 नवंबर को राउरकेला-पानपोष स्टेशन के बीच नवनिर्मित बीजी लाइन बीरमित्रपुर का मोटर ट्रॉली से ट्रायल होगा। रेलवे मुख्य सुरक्षा आयुक्त सीआरएस के निरीक्षण का आदेश हुआ है। तकनीकी टीम द्वारा ट्रायल के बाद नई लाइन पर ट्रेन परिचालन शुरू किया जा सकता है। इससे पूर्व ट्रैक की सुरक्षा, सिग्नल सिस्टम व अन्य आधारभूत संरचनाओं जांच होगी। निरीक्षण में स्पेशल ट्रेन के माध्यम से स्पीड ट्रायल किया जाएगा ताकि, लाइन की तकनीकी और सुरक्षा मानकों क्षमता को परखा जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...