जमशेदपुर, अक्टूबर 25 -- Jamshedpur News: पुरी के लिए 28 अक्तूबर को नई ट्रेन चलाने की तैयारियों का जायजा लेने चक्रधरपुर मंडल के एडीआरएम अनूप पटेल और सीनियर डीसीएम आदित्य चौधरी शुक्रवार रात बादामपहाड़ पहुंचे। उन्होंने स्टेशन के विकास कार्यों, यात्री सुविधाओं और परिचालन व्यवस्था का जायजा लिया। दरअसल, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 28 अक्टूबर को बादामपहाड़-पुरी नई ट्रेन का उद्घाटन करने वाली हैं, लेकिन ओडिशा के प्रस्तावित कार्यक्रम में ट्रेन के उद्घाटन का उल्लेख नहीं है। इधर, चक्रधरपुर मंडल नई ट्रेन के उद्घाटन से पहले की तैयारियों में जुटा है। टाटानगर रेलवे यार्ड में सुबह से एक नया ट्रेन सेट खड़ा है, जिसे बादामपहाड़-पुरी नई एक्सप्रेस का बताया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: पुरी-बादामपहाड़ ट्रेन का हल्दीपोखर व सिदिरसाई में ठहराव की मांग बादा...