Jamshedpur News: नंद नगर कानू भट्टा में दुर्गा पूजा पंडाल का भूमि पूजन संपन्न
जमशेदपुर, सितम्बर 20 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा एवं काली पूजा कमेटी, नंद नगर कानू भट्टा, भुईयांडीह द्वारा 20 सितंबर को दुर्गा पूजा पंडाल का भूमि पूजन विधिवत संपन्न किया गया। पंडित सुरेंद्र मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन कराया, जिसमें यजमान धीरज भुईयां व अमित ठाकुर ने पूजा-अर्चना की। इसके बाद उपस्थित श्रद्धालुओं व बस्तीवासियों के बीच प्रसाद वितरित किया गया।महासचिव रवि भुईयां ने बताया कि इस वर्ष भी पूजा भव्य व श्रद्धापूर्वक मनाई जाएगी। महाष्टमी व महानवमी पर निःशुल्क भोग वितरण होगा।कार्यक्रम में भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष शशांक शेखर, सुमित श्रीवास्तव, मिथलेश साव, समाजसेवी सुमित शर्मा, कमिटी अध्यक्ष नंदो भुईयां सहित बड़ी संख्या में बस्तीवासी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.