Jamshedpur News: नंदू सरदार के दो गोल से स्पोर्टिंग क्लब जमशेदपुर की शानदार जीत
जमशेदपुर, जुलाई 17 -- Jamshedpur News: जेएसए फुटबॉल लीग के विभिन्न डिवीजनों में गुरुवार को रोमांचक मुकाबले खेले गए। प्रीमियर डिवीजन में स्पोर्टिंग क्लब जमशेदपुर ने नंदू सरदार के दो गोल की बदौलत क्लासिक एट स्पोर्टिंग क्लब को 3-1 से हराया। जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गए मैच में दासमथ मुर्मू ने 30वें मिनट में स्पोर्टिंग क्लब को बढ़त दिलाई। क्लासिक एट की ओर से अमन कुमार ने 35वें मिनट में बराबरी की, लेकिन पहले हाफ के अतिरिक्त समय में नंदू सरदार ने गोल कर टीम को 2-1 की बढ़त दिला दी। 81वें मिनट में उन्होंने दूसरा गोल कर जीत पक्की कर दी। सुपर डिवीजन में जमशेदपुर इम्पैक्ट क्लस्टर ने ठाकुर बप्पा क्लब को 2-1 से मात दी। रवि राज मुर्मू ने 35वें और 79वें मिनट में दो गोल दागे, जबकि ठाकुर बप्पा क्लब के लिए 50वें मिनट में मोहम्मद दानिश ने ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.