Jamshedpur News: धालभूमगढ़ एयरपोर्टः 2028 तक नियमित उड़ान शुरू कराने की मुहिम तेज
जमशेदपुर, नवम्बर 29 -- Jamshedpur News: धालभूमगढ़ एयरपोर्ट परियोजना को गति देने और वर्ष 2028 तक यहां से नियमित हवाई सेवा शुरू कराने की मांग को लेकर सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने पहल तेज कर दी है। इसी कड़ी में शुक्रवार को चैंबर अध्यक्ष मानव केडिया के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने धालभूमगढ़ स्थित पुराने हवाई अड्डे का स्थल निरीक्षण किया और उपलब्ध बुनियादी ढांचे तथा विकास की संभावनाओं का जायजा लिया। चैंबर अध्यक्ष मानव केडिया ने कहा कि धालभूमगढ़ एयरपोर्ट केवल जमशेदपुर और कोल्हान की जरूरत नहीं है, बल्कि झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के सीमावर्ती क्षेत्रों के लिए भी महत्वपूर्ण परियोजना है। इसके करीब 100 किमी के दायरे में पश्चिम बंगाल का खड़गपुर, ओडिशा के बारीपदा, बालासोर और क्योंझर तथा झारखंड का कोल्हान क्षेत्र आता है। वहीं, कोल्हान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.