जमशेदपुर, अगस्त 15 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। धतकीडीह मुखी बस्ती में हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। समारोह का शुभारंभ सत्यवान मुखी के नेतृत्व में उनकी गली में हुआ, जहाँ वरिष्ठ पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता अन्नी अमृता ने बतौर अतिथि उपस्थित होकर ध्वजारोहण किया। सभी ने एक स्वर में 'वंदे मातरम' एवं 'जन गण मन' गाया। बच्चों व बड़ों के बीच टॉफियाँ वितरित की गईं। बच्चों ने 'देश रंगीला' गाने पर नृत्य प्रस्तुत कर देशभक्ति का संदेश दिया। अन्नी अमृता ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना की। सत्यवान मुखी की पत्नी स्वित्सा मुखी ने अन्नी अमृता को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।दूसरा यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: कल्याण गुरुकुल में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह कार्यक्रम दिवंगत मुखिया सुरेश मुखी की पत्नी ...