जमशेदपुर, अगस्त 6 -- Jamshedpur News: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, कदमा शाखा की ओर से रामनगर स्थित सामुदायिक विकास भवन में आयोजित पांच दिवसीय द्वादश ज्योतिर्लिंग आध्यात्मिक प्रदर्शनी मेले का मंगलवार को समापन हुआ। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान शिव के दिव्य संदेश का लाभ प्राप्त किया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान शिव की महाआरती से हुआ। विशिष्ट अतिथियों समाजसेवी विकास सिंह, सुनील गुप्ता, उपमुखिया, संजय सतपति, पूजा दत्ता, डॉ. गोराई एवं राधा सखी गोलमुरी की पूरी टीम का स्वागत किया गया। समारोह में बच्चों द्वारा प्रस्तुत स्वागत नृत्य, शिव भजन मंडली के भक्तिमय भजनों तथा बच्चों की मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।कार्यक्रम का विशेष आकर्षण स्वर्णिम भारत एवं सतयुग की स्वर्णिम झांकी रही, जिसन...