Jamshedpur News: दो साल पूर्व जर्जर घोषित भवन में पढ़ रहीं 623 छात्राएं
जमशेदपुर, अक्टूबर 18 -- Jamshedpur News: दो साल पूर्व जर्जर घोषित भवन में 623 छात्राएं पढ़ाई कर रहीं हैं। यह भवन गर्ल्स हाई स्कूल जुगसलाई का है। मामला शिक्षा विभाग के माध्यम से जिला प्रशासन तक पहुंच चुका है। स्कूल को तोड़कर नया भवन बनाने का प्रस्ताव है। परंतु भवन बनने के दौरान इतनी छात्राओं की पढ़ाई रुक जाएगी, इसकी वजह से पढ़ाई अनवरत जारी है। स्कूल भवन बाहर से ऐसा बिल्कुल नहीं लगता कि यह जर्जर हो चुका है। परंतु अंदर इसकी स्थिति अच्छी नहीं है। नीचे के एक कमरे की स्थिति इतनी खराब है कि उसे ताला लगाकर रखा गया है। उसकी छत बरसात में बुरी तरह चूने लगती है। इसके कारण छत की छड़ें बाहर निकल आयी हैं। पूर्व में उसके प्लास्टर टूट-टूटकर गिरता रहा है। इसकी वजह से उस कमरे को बंद कर रखा गया है।
नए भवन और वैकल्पिक जगह की योजना तीन अगस्त 2024 को इस भवन को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.