जमशेदपुर, अगस्त 22 -- Jamshedpur News: जुगसलाई थाना क्षेत्र में दो श्वानों को लेकर विवाद हो गया। भालूबासा निवासी अनवरी बेगम ने जुगसलाई थाने में लिखित शिकायत देकर रेस्क्यू किए गए लेब्रा डॉग को कथित रूप से बिना अनुमति अपने कब्जे में रखने और ब्रीडिंग के लिए इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता के अनुसार, वह पशु सेवा एवं रेस्क्यू कार्य से जुड़ी हैं और वर्ष 2012 से शांति सेवा मार्ग संस्था के माध्यम से घायल व बेसहारा पशुओं की देखभाल करती हैं। कुछ दिन पहले दो श्वानों को कार से जुगसलाई ले जाया जा रहा था। इस दौरान दोनों कुत्ते कार से निकल गए। काफी खोजबीन के बाद एक कुत्ते के होटल परिसर में किसी व्यक्ति के पास होने की जानकारी मिली। अनवरी बेगम का आरोप है कि कुत्ते को संस्था की अनुमति के बिना रखा गया है और कथित तौर पर ब्रीडिंग का प्रयास किया जा...