जमशेदपुर, अगस्त 21 -- Jamshedpur News: एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब की अध्यक्षता में गुरुवार को सिटी और ग्रामीण एसपी की मौजूदगी में मासिक अपराध गोष्ठी की गई। इसमें शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के सभी डीएसपी और थाना प्रभारियों ने भाग लिया। बैठक में जिले में अपराध की स्थिति, लंबित कांड और अनुसंधान की प्रगति की समीक्षा की गई। एसएसपी ने लंबित कांडों के त्वरित, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन पर जोर देते हुए अगले दो माह में लंबित कांड की संख्या 1500 से कम करने का लक्ष्य निर्धारित किया। सभी थाना प्रभारियों को नियमित समीक्षा और प्रभावी मॉनिटरिंग का निर्देश दिया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांडों की संख्या कम करना ही उद्देश्य नहीं है, बल्कि प्रत्येक मामले का गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान और विधि सम्मत निष्पादन प्राथमिकता है। यह भी पढ़ें- Kodarma News: एसपी के...