जमशेदपुर, सितम्बर 26 -- Jamshedpur News: लगातार बारिश और तेज हवाओं के कारण गालूडीह क्षेत्र की आठ पंचायतों, पटमदा-बोड़ाम और चांडिल अनुमंडल के 50 से अधिक गांवों में दो दिन से बिजली संकट है। गुरुवार रात से गुल हुई बिजली शुक्रवार देर शाम तक कई इलाकों में बहाल नहीं हो सकी। इससे ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गयी है। बिजली संकट का सीधा असर पेयजल आपूर्ति पर पड़ा है। कई गांवों में सोलर जलमीनार पहले से ही प्रभावित थे। बिजली नहीं रहने से मोटर भी नहीं चल सके। ऐसे में ग्रामीणों को दूरदराज के कुओं और चालू चापाकलों से पानी लाना पड़ा। बिजली के अभाव में घरेलू कामकाज भी प्रभावित रहा। रात में अंधेरे और उमस से दिक्कत हो रही है। यह भी पढ़ें- Latehar News: लातेहार में बारिश से जनजीवन प्रभावित, कई इलाकों में जलजमावआठ पंचायतों में लोग बेहाल, चांडिल के कई गांव भी प्रभ...