जमशेदपुर, अगस्त 3 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर । एमजीएम मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के पैथोलॉजी में दो तरह की जांच अभी नहीं हो पा रही है। किट खत्म हो जाने के कारण यह परेशानी हुई है। जानकारी हो कि विटामिन डी 3 और विटामिन बी12 के साथ-साथ थायराइड में दो तरह की जांच का किट और केमिकल खत्म हो गया है। जिसके कारण यह जांच रुक गए हैं जिसके कारण मरीजों को परेशानी हो रही है और उन्हें बाहर जाकर यह जांच करना पड़ रहा है। एमजीएम अस्पताल में कुछ और केमिकल जब तक खरीद कर नहीं आएंगे तब तक यह समस्या बनी रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...