जमशेदपुर, अगस्त 8 -- Jamshedpur News: रॉबिनहुड आर्मी जमशेदपुर ने शुक्रवार को सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स बिष्टूपुर में आयोजित प्रेस वार्ता में वर्ष 2026 के लिए दो राष्ट्रीय जनसेवा अभियानों की घोषणा की। संगठन ने बताया कि भारत लर्न्स एआई अभियान के तहत देशभर में 250 आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस लर्निंग सेंटर स्थापित किए जाएंगे, ताकि वंचित बच्चों को आधुनिक तकनीकी शिक्षा और डिजिटल साक्षरता से जोड़ा जा सके। वहीं, मिशन स्वदेश के माध्यम से दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों के जरूरतमंद परिवारों तक राशन एवं भोजन पहुंचाया जाएगा। जमशेदपुर इकाई ने शहर में दो भारत एआई लर्निंग सेंटर और तीन सक्रिय लर्निंग सेंटर शुरू करने का लक्ष्य रखा है। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में एक माह का राशन उपलब्ध कराने का अभियान भी चलाया जाएगा। संगठन ने कहा कि यह अभियान स्वयंसेवकों और समाज की ...