जमशेदपुर, जुलाई 20 -- Jamshedpur News: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के देव नगर में एक 7 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना बीते 17 जुलाई की बताई जा रही है।मिली जानकारी के अनुसार, देव नगर के ही रहने वाले 26 वर्षीय गोगाई कर्मकार पर दुष्कर्म का आरोप लगा है। घटना के बाद जब पीड़िता के परिजनों को इस बात की भनक लगी, तब तक आरोपी मौके से फरार हो चुका था। रविवार को जब आरोपी गोगाई कर्मकार देव नगर पहुंचा, तो स्थानीय लोगों ने उसे पहचान लिया। आक्रोशित बस्तीवासियों ने आरोपी को धर-दबोचा। इसके बाद लोगों ने आरोपी को जूते की माला पहनाकर और रस्सी से बांधकर उसकी धुनाई कर दी। फिलहाल अभी तक परिजनों द्वारा इस घटना की सुचना थाने मे लिखित तौर पर नहीं दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...