जमशेदपुर, अक्टूबर 1 -- Jamshedpur News: पटमदा : जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत पलाशबनी पंचायत भवन में बुधवार को देवघर महिला मंडली की वार्षिक आमसभा आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष पानी सोरेन ने की। इस दौरान पलाशबनी की मुखिया संतरी सिंह, बड़ाबांकी के मुखिया राकेश मुर्मू, देवघर के मुखिया शशि सिंह सरदार, प्रखंड के अधिकारी समेत चार पंचायतों की महिला मंडली की सदस्य उपस्थित रहीं।बैठक में महिला मंडली के पांच सूत्री नियमों के तहत लेखा-जोखा की समीक्षा की गई। इसके अलावा झारखंड सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। मौके पर मौजूद समाजसेवी सुबोध गौड़ ने महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। आमसभा के दौरान महिला मंडली की सदस्यों ने कार्यक्रम में सम्मान एव...