Jamshedpur News: दूसरों की जिंदगी में रोशनी बिखेरेंगी सुनील आनंद और रूपा देवी की आँखें
जमशेदपुर, नवम्बर 10 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। मानव सेवा और परोपकार की भावना को जीवन में आत्मसात करते हुए आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल के रिलीफ कोऑर्डिनेटर सुनील आनंद एवं उनकी पत्नी रूपा देवी ने एक सराहनीय पहल की है। दोनों ने अपनी मृत्यु के बाद अपनी आँखों (कॉर्निया) का दान करने का संकल्प लेते हुए नेत्रदान का घोषणा पत्र श्मशान घाट में जमा किया है। सुनील आनंद एवं रूपा देवी के इस निर्णय से समाज में नेत्रदान के प्रति जागरूकता का एक सकारात्मक संदेश गया है। उनका संकल्प है कि मृत्यु के बाद भी उनकी आँखें किसी नेत्रहीन व्यक्ति के जीवन में रोशनी ला सकें। उनके इस कदम से दो जरूरतमंद व्यक्तियों को दृष्टि मिलने की संभावना है। दोनों ने अपने घोषणा पत्र में संकल्प व्यक्त किया है कि उनकी मृत्यु के बाद उनकी आंखों के कॉर्निया रोशनी जमशेदपुर को दा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.