Jamshedpur News: दुर्गा पूजा से पहले बार-रेस्टोरेंट की जांच, एसडीओ ने मारा छापा
जमशेदपुर, अक्टूबर 6 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। दुर्गा पूजा को लेकर शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने जांच अभियान तेज कर दिया है। मंगलवार की रात धालभूम एसडीओ अर्णव मिश्रा के नेतृत्व में शहर के कई बार और रेस्टोरेंट में जांच और छापेमारी की गई। इस दौरान आबकारी विभाग और अग्निशमन विभाग की टीम भी मौजूद रही।जांच के दौरान अधिकारियों ने बार और रेस्टोरेंट के नक्शे, स्टॉक रजिस्टर समेत लाइसेंस और सुरक्षा से संबंधित दस्तावेजों की जांच की। इसके अलावा अग्निशमन से जुड़े सुरक्षा मानकों और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया। जांच के दौरान कई स्थानों पर दस्तावेजों और व्यवस्थाओं में खामियां मिलीं। अधिकारियों ने संचालकों को आवश्यक दस्तावेज दुरुस्त करने और सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने का मौका देते हुए चेतावनी दी है।एसडीएम ने बताया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.