जमशेदपुर, अक्टूबर 12 -- Jamshedpur News: दुर्गापूजा के दौरान पूजा पंडालों और भीड़ वाले इलाकों में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस विशेष सतर्कता बरतेगी। महिला श्रद्धालुओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने और छेड़खानी जैसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पुलिस दीदी की मदद ली जाएगी। इसके अलावा सादे लिबास में पुलिसकर्मी भीड़ के बीच रहकर मनचलों और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखेंगे। महिला श्रद्धालुओं की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने के साथ उन्हें जरूरत पड़ने पर तत्काल सहायता उपलब्ध कराने की तैयारी है। त्योहार के दौरान शहर के प्रमुख पूजा पंडालों, बाजार और अन्य स्थानों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। ऐसे में महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा पुलिस के लिए अहम चुनौती रहती है। भीड़ का फायदा उठाकर छेड़खानी करने या अभद्र व्यवहार करने वालों पर कार्रवाई के लि...