जमशेदपुर, नवम्बर 2 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति की ओर से सोमवार को ट्रैफिक डीएसपी का अभिनंदन किया गया। दुर्गा पूजा के दौरान शहर में सुदृढ़ यातायात व्यवस्था बनाए रखने और शांतिपूर्ण तरीके से प्रतिमा विसर्जन संपन्न कराने में सराहनीय योगदान के लिए उन्हें सम्मानित किया गया। समिति के प्रतिनिधिमंडल ने उनके कार्यों की सराहना की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने आगामी दीपावली और छठ महापर्व को लेकर भी ट्रैफिक डीएसपी से चर्चा की। समिति के सदस्यों ने दोनों पर्वों के दौरान सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने का आग्रह किया, ताकि आम नागरिकों को आवागमन में किसी तरह की परेशानी नहीं हो।इस मौके पर समिति के महासचिव आशुतोष सिंह, उपाध्यक्ष गौतम प्रसाद, सचिव अभिषेक कुमार, शौरभ सिंह, सतेंद्र कुमार, शिवशंकर कुमार और शंभू मुखी उपस्थित थे। यह भी प...