Jamshedpur News: दुर्गा पूजा पर आदिम जनजाति परिवारों में बांटी गई टी-शर्ट
जमशेदपुर, अक्टूबर 10 -- Jamshedpur News: पटमदा : दुर्गा पूजा के अवसर पर बोड़ाम प्रखंड की बेलडीह पंचायत के हरियाकोचा गांव में आदिम जनजाति परिवारों के बीच टी-शर्ट का वितरण किया गया। इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों के साथ त्योहार की खुशियां साझा करना और सामाजिक सहयोग व भाईचारे का संदेश देना था। मौके पर पंसस प्रतिनिधि प्रबोध कुमार महतो, समाजसेवी विश्वनाथ महतो, हेमंत महतो, राजेश दास, शांतनु दास, सहायक शिक्षक भूषण महतो और हरिपद सबर समेत अन्य लोग उपस्थित थे। वक्ताओं ने कहा कि जरूरतमंदों के साथ त्योहार की खुशियां बांटना सामाजिक दायित्व है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.