जमशेदपुर, सितम्बर 23 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने को लेकर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने उपायुक्त को पत्र लिखा है। उन्होंने श्रद्धालुओं की भीड़ और देर रात तक पंडाल भ्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन, पुलिस, निकायों, टाटा स्टील समेत संबंधित प्रबंधनों के बीच समन्वय कर समयबद्ध तैयारी कराने का आग्रह किया है।

सफाई और स्वास्थ्य सुविधाएँ विधायक ने प्रमुख पंडालों, मंदिरों, बाजारों और संपर्क मार्गों की नियमित सफाई, जलजमाव वाले क्षेत्रों में एंटी लार्वा केमिकल व ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव तथा पंडालों के पास गीले-सूखे कचरे के लिए अलग डस्टबिन की व्यवस्था की मांग की। पूजा मार्गों और चौराहों के गड्ढों की मरम्मत, ट्रैफिक रूट प्लान, पार्किंग व नो-एंट्री की समय-सारणी पहले जा...