जमशेदपुर, अक्टूबर 29 -- Jamshedpur News: दुर्गापूजा के दौरान राहगीरों से मोबाइल छिनतई के आरोप में परसूडीह थाना पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सोपोडेरा गांधी मैदान निवासी समीर मुखी और सोपोडेरा नीचे टोला स्थित शिव मंदिर के पास रहने वाले सुखलाल गगराई के रूप में हुई है। उनके पास से आईफोन, एक मोबाइल और दो मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि परसूडीह थाना क्षेत्र के मुरुम मैदान के पास कुछ युवक छिनतई के मोबाइल और चोरी की बाइक बेचने पहुंचे हैं। छापेमारी टीम ने कार्रवाई की। पुलिस को देखकर भागने की कोशिश कर रहे दोनों युवकों को जवानों ने खदेड़कर पकड़ लिया। तलाशी में समीर मुखी के पास से आईफोन और बाइक मिली, जबकि सुखलाल गगराई के पास से दूसरा मोबाइल बरामद हुआ।घटना में इस्तेमाल की गई बाइक भी जब्त की गई। बिना नं...