Jamshedpur News: दुर्गापूजा में पंडाल तक पहुंचने में श्रद्धालुओं को झेलनी होंगी दुश्वारियां
जमशेदपुर, अक्टूबर 5 -- Jamshedpur News: दुर्गापूजा के दौरान इस बार श्रद्धालुओं को पूजा पंडालों तक पहुंचने में दुश्वारियां झेलनी पड़ सकती हैं, क्योंकि शहर की कई प्रमुख सड़कों की स्थिति काफी खराब है। सबसे खराब स्थिति मानगो की है। यहां सड़क पर गड्ढों के साथ फ्लाईओवर निर्माण के कारण सड़क भी कई जगह संकरी हो गई है। फ्लाईओवर निर्माण के कारण डिमना रोड, मानगो पायल सिनेमा रोड और एनएच में आवाजाही प्रभावित हो रही है। पूजा के दौरान इन सड़कों पर वाहनों और श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने से परेशानी और बढ़ने की संभावना है। जाम लगने से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। पूजा के दौरान सड़कों के किनारे ठेले-खोमचे भी लगाए जाएंगे। फ्लाईओवर निर्माण के कारण सड़कें पहले से ही संकरी हैं। ऐसे में ठेले-खोमचे लगने से सड़क की चौड़ाई और कम हो सकती है। इससे जाम लगने की संभावना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.