Jamshedpur News: दुर्गापूजा में तीन जगहों पर चोरी, 20 लाख से ज्यादा की संपत्ति ले उड़े चोर
जमशेदपुर, अक्टूबर 23 -- Jamshedpur News: दुर्गापूजा के दौरान पुलिस सुरक्षा को धता बताकर शहर में चोरों ने तीन बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया। मानगो, बागबेड़ा और जुगसलाई में एक बंद घर और दो दुकानों से 20 लाख से अधिक के गहने, नकदी और अन्य सामान की चोरी कर ली। चोरों ने कहीं घर का ताला तोड़कर अलमारी से गहने और नकदी उड़ाए तो कहीं दुकानों की छत और दीवार तोड़कर चोरी की। बागबेड़ा की आभूषण दुकान से चोर सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर भी साथ ले गए। चोरी से व्यापारियों और स्थानीय लोगों में दहशत है। एमजीएम थाना की हिलव्यू कॉलोनी में चोरों ने अनुपम ओझा के बंद घर को निशाना बनाया। अनुपम सोमवार रात करीब 12.30 बजे घर में ताला बंद कर सपरिवार दुर्गापूजा देखने निकले थे। मंगलवार तड़के करीब 4.30 बजे लौटने पर उन्हें चोरी का पता चला। चोर घर का ताला तोड़कर अंदर घुसे और गोदरे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.