जमशेदपुर, सितम्बर 30 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। दुर्गा पूजा के दौरान पर्यावरण संरक्षण को लेकर झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जमशेदपुर, रांची, बोकारो, धनबाद, हजारीबाग, पलामू समेत राज्यभर की पूजा समितियों और नगर निकायों को प्रतिमा निर्माण, पंडालों से निकलने वाले कचरे और विसर्जन स्थलों की सफाई को लेकर विशेष जिम्मेदारियां दी गई हैं। झारखंड में दुर्गा पूजा की तैयारियों के बीच राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं। बोर्ड ने पूजा समितियों से पर्यावरण अनुकूल प्रतिमाओं का इस्तेमाल करने और पूजा के दौरान निकलने वाले कचरे के उचित प्रबंधन की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है। प्रतिमा विसर्जन के बाद जलस्रोतों को प्रदूषण से बचाने के लिए भी कई जरूरी कदम उठाने के निर्द...