Jamshedpur News: दुकान की दीवार तोड़ पांच लाख के आभूषण की चोरी
जमशेदपुर, अक्टूबर 19 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। बागबेड़ा थाना क्षेत्र के लाल बिल्डिंग चौक स्थित श्री दुर्गा ज्वेलर्स में चोरों ने सेंधमारी कर करीब पांच लाख रुपये के आभूषण और अन्य सामान चोरी कर लिए। चोर दुकान की पिछली दीवार तोड़कर अंदर घुसे थे। घटना के बाद वे दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी अपने साथ ले गए। चोरी गए सामान में दो किलो से अधिक चांदी के आभूषण शामिल हैं। दुकान के मालिक रुद्रदेव कुमार वर्मा ने बताया कि उन्होंने रविवार दोपहर में दुकान बंद की थी। सोमवार सुबह करीब 10 बजे जब वह दुकान खोलने पहुंचे, तो अंदर का सामान बिखरा हुआ मिला। जांच करने पर पता चला कि दुकान की पिछली दीवार टूटी हुई है। आशंका है कि चोरों ने इसी रास्ते दुकान में प्रवेश किया और आभूषण समेत अन्य सामान लेकर फरार हो गए। दुकानदार के अनुसार, चोरी गए सामान की कीम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.