जमशेदपुर, नवम्बर 2 -- Jamshedpur News: कृषि उत्पादन बाजार समिति की दुकानों और गोदामों का किराया बढ़ाने के फैसले से कारोबारी नाराज हैं। इसके खिलाफ कारोबारियों ने शनिवार को काला बिल्ला लगाकर कारोबार किया और विरोध जताया। कारोबारियों ने बताया कि बाजार समिति बोर्ड रांची की ओर से किराये में पांच रुपये प्रति वर्ग फीट की वृद्धि की गई है। परसूडीह-खासमहल मंडी के कारोबारियों ने बोर्ड के फैसले को एकतरफा बताते हुए इसे वापस लेने की मांग की है। इसके साथ ही कारोबारियों ने चेतावनी दी कि बढ़ी हुई दर पर किराया जमा नहीं किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। व्यापार मंडल के अध्यक्ष दीपक भालोटिया ने कहा कि किराये में वृद्धि करना कारोबारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालने जैसा है। इससे जमशेदपुर समेत पूरे झारखंड के व्यापारियों में नाराजगी है। ...