Jamshedpur News: दीपावली से पहले ही जहरीली हुई हवा, प्रदूषण तीन गुना बढ़ा
जमशेदपुर, नवम्बर 7 -- Jamshedpur News: दीपावली से पहले ही शहर में हवा की गुणवत्ता खराब हो गई है। शुक्रवार की रात शहर में वायु प्रदूषण का स्तर सामान्य से तीन गुना से अधिक दर्ज किया गया। रात 10.30 बजे शहर का एक्यूआई 159 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर रिकॉर्ड किया गया। सामान्य स्थिति में यह 50 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर से अधिक नहीं होना चाहिए। दीपावली से पहले प्रदूषण का स्तर बढ़ने से लोगों की चिंता बढ़ गई है। संभावना जताई जा रही है कि दीपावली की रात एक्यूआई और अधिक पहुंच सकता है। दीपावली की रात पटाखों के धुएं और आतिशबाजी के कारण हवा की गुणवत्ता और खराब होने की संभावना है। यह भी पढ़ें- दिवाली से पहले ही दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बनी दिल्ली, स्विस ग्रुप का दावा इस दौरान एक्यूआई 200 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर से ऊपर जा सकता है। इससे वातावरण में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.