जमशेदपुर, नवम्बर 3 -- Jamshedpur News: जुगसलाई नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी संदीप पासवान की अध्यक्षता में मंगलवार को समीक्षा बैठक हुई। दीपावली और छठ महापर्व को लेकर यह बैठक आयोजित की गई। बैठक में इलाके में साफ-सफाई की समीक्षा की गई। वहीं, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति, सप्ताह में चार बार एनफोर्समेंट ड्राइव चलाने और कार्यालय की कार्यशैली की समीक्षा भी की गई। जबकि त्योहारों के दौरान शहर के सभी प्रमुख घाटों, बाजारों एवं मुख्य सड़कों पर विशेष सफाई अभियान चलाने का निर्देश दिया। अतिक्रमण के विरुद्ध भी नियमित कार्रवाई का निर्देश दिया। बैठक में लेखा पदाधिकारी शुभा जायसवाल, नगर प्रबंधक मुकेश निरंजन, स्नेहा श्री, नगर मिशन प्रबंधक ग्लेनिश मिंज आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: भागलपुर: नगर निगम में आज सशक्त स्थायी समिति की विश...