Jamshedpur News: दिशोम जाहेर करनडीह के दुरुपयोग का आरोप, जांच की मांग
जमशेदपुर, अक्टूबर 15 -- Jamshedpur News: आदिवासी सेंगेल अभियान (एएसए) ने करनडीह स्थित दिशोम जाहेर थान से सामाजिक बहिष्कार और राजनीतिक गतिविधियां संचालित करने का आरोप लगाया है। अभियान ने जिला प्रशासन से मामले की जांच कराने और धार्मिक स्थलों को राजनीति से मुक्त रखने की मांग की है।अभियान के सेंगेल दिशोम परगना सोनाराम सोरेन ने आरोप लगाया कि 2015 में पूर्व सांसद सालखन मुर्मू का सामाजिक बहिष्कार किया गया था। साथ ही, करनडीह के जयपाल मैदान में आयोजित आदिवासी सम्मेलन में तत्कालीन राज्यपाल और वर्तमान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को आने से रोकने का भी आरोप लगाया। अभियान ने इन घटनाओं की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। उसने जाहेर थान का राजनीतिक इस्तेमाल रोकने की भी अपील की। सेंगेल के दिशोम परगना सोनाराम सोरेन समेत अभियान के अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि आद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.