जमशेदपुर, नवम्बर 11 -- Jamshedpur News: दिवाली की रात हुई आतिशबाजी से शहर की हवा प्रदूषित हो गई। पटाखों से निकले धुएं और हानिकारक कणों के कारण वायु प्रदूषण का स्तर सामान्य से चार गुना से अधिक पहुंच गया। दिवाली की रात शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 220 दर्ज किया गया। सामान्य स्तर 50 माना जाता है। प्रदूषण का स्तर बढ़ने से कई इलाकों में लोगों को सांस लेने में परेशानी हुई। आतिशबाजी का असर सुबह तक दिखाई दिया। सुबह भी वातावरण में धुंध छाई रही। सुबह छह बजे शहर का एक्यूआई 121 दर्ज किया गया, जो सामान्य से काफी अधिक था। शहर में दिवाली से दो दिन पहले ही एक्यूआई सामान्य स्तर से तीन गुना से अधिक दर्ज किया जा रहा था, लेकिन दिवाली की रात लगातार हुई आतिशबाजी ने स्थिति को और गंभीर बना दिया। पटाखों से निकला धुआं और धूल के कण वातावरण में जमा होते रह...