Jamshedpur News: दारुल उलूम में मेडिकल कैंप, छात्रों और स्थानीय लोगों की हुई जांच
जमशेदपुर, अगस्त 11 -- Jamshedpur News: कपाली हिम्मत नगर तमुलिया स्थित दारुल उलूम मुअज बिन जबल में रविवार को छात्रों, महिलाओं और स्थानीय निवासियों के स्वास्थ्य की जांच के लिए विशेष मेडिकल कैंप लगाया गया। कैंप में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने मरीजों की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। फिजिशियन डॉ. रिजवाना, डेंटिस्ट डॉ. जफर, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. वासिफ अंसारी और डायबिटीज विशेषज्ञ डॉ. राशिद इकबाल ने मरीजों की जांच की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कर्नल तौकीर मुख्ताब शामिल हुए। मदरसा अधीक्षक डॉ. हसन इमाम समेत साजिद, सिराज खान, साजिद परवेज और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.