Jamshedpur News: दाईगुट्टू फॉरेस्ट लाइन से 27 पुड़िया गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, सप्लायर की तलाश
जमशेदपुर, अगस्त 7 -- Jamshedpur News: मानगो पुलिस ने गुप्त सूचना पर दाईगुटू फॉरेस्ट लाइन में छापेमारी कर 27 पुड़िया गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 160 ग्राम गांजा और 200 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पूछताछ में आरोपी ने कुंवर बस्ती निवासी छोटू तिवारी से गांजा खरीदने की बात स्वीकार की है। पुलिस उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर सप्लायर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस के अनुसार, बुधवार शाम करीब 6.50 बजे संध्या गश्त के दौरान सूचना मिली कि दाईगुटू फॉरेस्ट लाइन में युवक चोरी-छिपे गांजा बेच रहा है। सूचना पर वरीय अधिकारियों को अवगत कराया गया। इसके बाद दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए पुलिस टीम रात करीब 8.35 बजे दाईगुटू फॉरेस्ट लाइन पहुंची। पुलिस वाहन देखते ही वहां शेड पर बैठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.