जमशेदपुर, अगस्त 18 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। गोलमुरी थाना क्षेत्र में दहेज के लिए विवाहिता और उसके मायके वालों के साथ मारपीट व जानलेवा हमला करने के आरोप में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ करेगी। केस की समीक्षा डीएसपी सिटी द्वारा की जाएगी।

प्रकरण का विवरण गोलमुरी के ए ब्लॉक, लाइन नंबर-7, न्यू दुड़लाडुंगरी निवासी कोमल कौर ने पुलिस को दिए आवेदन में ससुराल पक्ष पर पिछले पांच वर्षों से दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। शिकायत के अनुसार, 15 अगस्त को दोपहर करीब ढाई बजे ससुराल वालों ने उनके साथ मारपीट और गाली-गलौज की। कोमल के मुताबिक कुछ दिन पहले ही उनकी सर्जरी हुई थी, इसके बावजूद पेट में लात मारी गई।

मारपीट के आरोप उन्होंने सास सरीनदर कौर, जेठ गुरमीत सिंह, ननद जसवीर कौर व जस...