Jamshedpur News: दस दिन बाद लेकड़ो व आगुईडांगरा में लगा नया ट्रांसफॉर्मर
जमशेदपुर, सितम्बर 6 -- Jamshedpur News: पटमदा प्रखंड के लेकड़ो और आगुईडांगरा गांव में नया ट्रांसफॉर्मर लगने के बाद करीब दस दिन से बाधित बिजली आपूर्ति शुक्रवार को बहाल हो गई। इससे ग्रामीणों को राहत मिली है। लेकड़ो में 100 केवी का नया ट्रांसफॉर्मर लगाया गया। जिला परिषद सदस्य प्रदीप बेसरा और समाजसेवी विश्वनाथ महतो ने विद्युत विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों से संपर्क कर समाधान का प्रयास किया था। उनके प्रयास से नया ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध कराया गया, जिसे शुक्रवार को विद्युत कर्मियों ने स्थापित किया।वहीं, आगुईडांगरा के ग्रामीण सबस्टेशन पहुंचकर प्रदर्शन करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी थी, जिसके बाद विभाग ने वहां भी नया ट्रांसफॉर्मर लगवा दिया। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली बहाल होने से बच्चों की पढ़ाई, घरेलू कार्यों और दैनिक जीवन में सुविधा होगी। लेक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.