जमशेदपुर, सितम्बर 23 -- Jamshedpur News: एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सोमवार को फार्माकोविजिलेंस वीक के तहत मरीजों को दवाओं के सुरक्षित इस्तेमाल और संभावित दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। उन्हें परेशानी डॉक्टरों से साझा करने को कहा गया। ओपीडी में आए मरीजों के अलावा विभिन्न वार्डों में भी जागरूकता अभियान चलाया गया। डॉ. विनीता के नेतृत्व में मरीजों को बताया गया कि दवा लेने के बाद शरीर में कोई असामान्य या गंभीर प्रतिक्रिया हो तो उसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ऐसी स्थिति में तुरंत डॉक्टर, अस्पताल या स्वास्थ्यकर्मी को जानकारी देनी चाहिए। कई बार मरीज दवा के बाद की परेशानी को सामान्य समझकर जानकारी नहीं देते। किसी दवा से होने वाली प्रतिकूल प्रतिक्रिया स्वास्थ्य व्यवस्था तक पहुंचाना जरूरी है। इससे दवाओं की सुरक्षा पर नजर रखने में मदद मिलती है। इस...