Jamshedpur News: दलमा जंगल के करीब के 85 गांवों के विकास का बना रोडमैप
जमशेदपुर, सितम्बर 5 -- Jamshedpur News: दलमा वन्यजीव अभ्यारण्य क्षेत्र के 85 गांवों में विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन कायम करने के लिए एक्सएलआरआई ने व्यापक योजना तैयार की है। एक्सएलआरआई की टीम ने सभी गांवों का सर्वे कर वहां की बुनियादी जरूरतों और ग्रामीणों की आजीविका से जुड़ी समस्याओं का आकलन किया है। सर्वे में सबसे बड़ी समस्या सिंचाई, पेयजल और सड़क की सामने आई है। मेन रोड से गांवों तक पहुंचने वाली कई सड़कें अब भी कच्ची हैं। बरसात में इन रास्तों पर कीचड़ भर जाने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी होती है। वहीं, आदिम जनजाति समेत कई ग्रामीणों की आजीविका अब भी जंगल आधारित संसाधनों पर निर्भर है। स्थानीय स्तर पर रोजगार के पर्याप्त अवसर नहीं होने से ग्रामीणों को मजदूरी के लिए जमशेदपुर और दूसरे राज्यों, विशेषकर तमिलनाडु का रुख करना पड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.