Jamshedpur News: दलमा के जंगलों में लगातार घटता जा रहा है औषधीय हस्तीकर्ण के पौधे
जमशेदपुर, अक्टूबर 31 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। दलमा के जंगलों में औषधीय गुणों के लिए पहचाने जाने वाले हस्तीकर्ण पौधों की संख्या घट रही है। वैज्ञानिक नाम लीया मैक्रोफिला वाला यह पौधा गजकर्ण, ढोल समुद्र और समुद्रक जैसे नामों से भी जाना जाता है। इसकी मौजूदगी अब कुछ चुनिंदा स्थानों पर ही देखने को मिलती है। ऐसे में इस पौधे को बचाने के लिए ग्रामीणों को अपने घरों के सामने और आसपास इसे लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।दलमा में इस पौधे की मौजूदगी की जानकारी कुछ वनकर्मियों और प्राकृतिक चिकित्सा में रुचि रखने वाले लोगों तक ही सीमित है। बताया जाता है कि कुछ स्थानों पर इसके पौधे मौजूद हैं, लेकिन आम लोगों को इनके सटीक ठिकानों की जानकारी नहीं दी जाती। प्राकृतिक चिकित्सा में रुचि रखने वालों को कई बार पौधे की डालियां उपलब्ध कराई जाती हैं, ताकि वे उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.