Jamshedpur News: दलजीत सिंह बने नौजवान सभा के झारखंड प्रधान
जमशेदपुर, सितम्बर 21 -- Jamshedpur News: टुईलाडुंगरी गुरुद्वारा में रविवार को रंगरेटा महासभा की नई कमेटी के विस्तार के तहत दलजीत सिंह को रंगरेटा महासभा नौजवान सभा, झारखंड का प्रधान नियुक्त किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गुरु महाराज के समक्ष अरदास से हुई। इसके बाद रंगरेटा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मनजीत सिंह ने दलजीत सिंह को शॉल ओढ़ाकर संगत की मौजूदगी में उनकी नियुक्ति की घोषणा की। मनजीत सिंह ने दलजीत सिंह के बारे में बताया कि वह वर्ष 2009 से उनके साथ गुरु घर की सेवा में जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि दलजीत सिंह गुरसिख परिवार से आते हैं और स्वयं भी अमृतधारी हैं। ऐसे युवाओं को समाज और धर्म की सेवा के लिए आगे लाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि रंगरेटा महासभा सामाजिक और धार्मिक कार्यों को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से संगठन का विस्तार कर रही है। आने वाले द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.