जमशेदपुर, जुलाई 31 -- Jamshedpur News: मानगो अंचलाधिकारी ने गुरुद्वारा रोड एवं बैकुंठनगर के अंतिम छोर पर रहने वाले डेढ़ दर्जन से अधिक गरीब परिवारों को 4 अगस्त को मकान ढहाने का नोटिस जारी किया है। 50 वर्षों से अपने आशियाना में रह रहे दैनिक मजदूरों के होश ठिकाने लग गए हैं। लोगों ने कहा कि वे अपनी जान दे देंगे, लेकिन अपना घर नहीं उजड़ने देंगे। मौके पर पहुंचे भाजपा के पूर्व नेता विकास सिंह ने कहा कि गरीब-गुरबे लोगों को उजाड़ने की साजिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि इन घरों में पानी, बिजली कनेक्शन हैं और नियमित रूप से होल्डिंग टैक्स भी वसूला जाता है, ऐसे में इन्हें उजाड़ना जायज नहीं है।विकास सिंह ने कहा कि पीएम आवास योजना के तहत लोगों को पक्के मकान नहीं मिल पाए, जबकि जिन्होंने तिनका-तिनका जोड़कर अपना आशियाना बनाया, उन्हें बेघर करने की कोशिश की...