जमशेदपुर, जुलाई 11 -- Jamshedpur News: दयानंद पब्लिक स्कूल में शनिवार को ग्यारहवीं कक्षा के नए छात्रों के स्वागत के लिए 'फ्रेशर्स डे 2026' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि, जमशेदपुर आर्य समाज ट्रस्ट के वाइस चेयरमैन राजीव तलवार द्वारा दीप प्रज्वलन से हुई। इस दौरान कई मनोरंजक खेल और टैलेंट राउंड आयोजित किए गए, जिसमें छात्रों ने रैंप वॉक और म्यूजिकल परफॉर्मेंस दी। बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर अनिकेत को 'मिस्टर फ्रेशर 2026' और डी. साईं मानसी को 'मिस फ्रेशर 2026' चुना गया। स्कूल की प्राचार्या ने सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...